नारासन: मंगलौर कोतवाली पुलिस ने डेढ़ साल से फरार 10,000 के इनामी नशे के तस्कर को किया गिरफ्तार
रुड़की की मंगलौर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 2024 में जान आलम नाम के नशे के एक तस्कर को गिरफ्तार किया था। जिसके पास से पुलिस ने 262 ग्राम स्मैक बरामद कर ली थी। लेकिन जान आलम का साथी जावेद तभी से फरार चल रहा था। पुलिस ने जावेद पर 10000 का इनाम घोषित किया था। जिसके बाद पुलिस ने डेढ़ साल से फरार चल रहे जावेद को भी गिरफ्तार कर लिया है।