नारासन: मंगलौर में नगर पालिका ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान, कुछ दुकानदारों के काटे चालान
नगर पालिका मंगलौर ने मेन बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया है। इस अभियान के चलते नगर पालिका की टीम ने नाले के ऊपर किया गए अतिक्रमण को हटा दिया है। साथ अतिक्रमण मिलने पर छह दुकानदारों के चालान भी काटे गए है। इसके साथ ही नगर पालिका की टीम ने अन्य जगह भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया है। इस मौके पर बड़ी संख्या में नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे है।