नारासन: नसीरपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत, पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर गांव के पास शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक कुणाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया था। जिसके बाद कुणाल के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर चालक पर कार्यवाही की मांग की थी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।