नारासन: लंढौरा के पास सट्टा खेल रहे एक सटोरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सट्टा पर्ची और नगदी की गई बरामद
रुड़की की मंगलौर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस के द्वारा लंढोरा के पास सट्टा खिला रहे थीथोला गांव निवासी शमशेर पुत्र यासीन नाम के एक सटोरी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके पास से पुलिस के द्वारा 1820 रुपए की नगदी और सट्टा पर्ची बरामद कर ली गई है। पुलिस के द्वारा शमशेर के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।