माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी ने सहयोग शिविर कार्यक्रम के तहत विभिन्न जिलों के लाभुकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बेगूसराय एनआईसी में किया गया, जिसमें जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बेगूसराय से चयनित तीन लाभुकों में से दो लाभुक श्री गौरव कुमार (जलापूर्ति एवं स्ट्रीट लाइट) तथा श्री कुमार अभिषेक (भूमि मापी) ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं एवं अनुभव साझा किए। दोनों लाभुकों ने जिला प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया तथा समाधान के लिए आभार जताया।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि सहयोग शिविर के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
IPRD Bihar
#sahyogshivir
#begusarai
#cmsamrat