अपर समाहर्ता श्री बृज किशोर चौधरी की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में आंतरिक संसाधन, राजस्व संग्रहण एवं राजस्व न्यायालय से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अक्टूबर 2026 तक राजस्व संग्रहण, दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस, आधार सीडिंग, ई-मापी, अभियान बसेरा-2 एवं सरकारी भूमि सत्यापन की समीक्षा की गई। जिले में दाखिल-खारिज के 22,406 मामलों में से 20,171 का निष्पादन किया गया है, जबकि सहयोग शिविर में प्राप्त 10,144 आवेदनों में से 9,968 का समाधान किया गया है।
अपर समाहर्ता ने सभी अंचलाधिकारियों को लंबित राजस्व मामलों का शीघ्र निष्पादन करने, सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा राजस्व संग्रहण में तेजी लाने का निर्देश दिया।
IPRD Bihar
#begusarai
#cmsamrat