छठ महापर्व के दौरान प्रवासी बिहारवासियों के आगमन एवं रेलवे स्टेशनों पर बढ़ती भीड़ के मद्देनजर उप विकास आयुक्त श्री आकाश चौधरी की अध्यक्षता में कारगिल विजय सभा भवन में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बरौनी, बेगूसराय एवं लखमिनियां रेलवे स्टेशनों पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, रात्रि में यात्रियों की सुरक्षा, पेयजल, शौचालयों की साफ-सफाई एवं सीसीटीवी से निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। छठ घाटों के समीप रेलवे ट्रैक पर विशेष सतर्कता, अवैध पार्किंग पर कार्रवाई तथा रेलवे स्टेशनों पर आवश्यक प्रकाश एवं एम्बुलेंस व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
IPRD Bihar
#begusarai
#cmsamrat