समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त श्री आकाश चौधरी की अध्यक्षता में तकनीकी विभागों के कार्यों एवं विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सड़क, पुल-पुलिया, शहरी विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा, बाढ़ नियंत्रण एवं आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। डीडीसी ने सभी कार्यपालक अभियंताओं को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, नियमित स्थल निरीक्षण करने तथा निर्धारित समय-सीमा में योजनाएं पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
बेगूसराय में निर्माणाधीन NH-31 एलिवेटेड फ्लाईओवर का लगभग 97 प्रतिशत कार्य पूर्ण होने की जानकारी दी गई। शेष कार्य दिसंबर 2026 तक पूरा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, विलंब करने वाले संवेदकों के विरुद्ध एकरारनामा विखंडन एवं काली सूची में डालने सहित नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
IPRD Bihar
#begusarai
#cmsamrat