बिंदकी: जोनिहा में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट, एक महिला सहित तीन लोग घायल, पुलिस ने शुरू की जांच
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के जोनिहा कस्बे में मामूली कहासुनी में दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से राहुल उम्र 35 वर्ष तथा दूसरे पक्ष के सत्येंद्र उम्र 23 वर्ष तथा उनकी मां सुमन देवी घायल हो गई। पुलिस ने रविवार तथा सोमवार की मध्य रात लगभग 12:00 बजे तीनों का मेडिकल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में कराया और जांच पड़ताल शुरू की।