गुलाबगंज: परिवहन विभाग की सघन चेकिंग,8 वाहन जब्त, गुलाबगंज गंजबासौदा और सागर रोड पर एक बस में सो सवारी पर 20000 जुर्माना
गुरूवार को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक जिला परिवहन अधिकारी द्वारा सागर रोड, गुलाबगंज और गंजबासौदा में वाहनों की चेकिंग की गई। कार्रवाई के दौरान 28 वाहन नियम विरुद्ध पाए गए। जिला परिवहन अधिकारी गिरजेश वर्मा ने बताया कि इनमें से 19 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई कर शमन शुल्क 2,26,500 रुपए और मोटरयान कर 19,968 रुपए सहित कुल 2,46,468 रुपए का राजस्व वसूल किया।