मॉडिफाइड साइलेंसर पर कांकेर पुलिस की कार्रवाई, रोड रोलर से 75 से अधिक साइलेंसर नष्ट
कांकेर। जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने और वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने वालों के खिलाफ कांकेर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में जिलेभर से जब्त किए गए 75 से अधिक मॉडिफाइड साइलेंसरों का नष्टीकरण किया गया है। पुलिस ने युवाओं से यातायात नियमों का पालन करने और वाहनों में मानक साइलेंसर का ही उपयोग करने की अपील की है।
एडिशनल एसपी कांकेर योगेश साहू के अनुसार मॉडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली तेज आवाज ध्वनि प्रदूषण बढ़ाती है। इसका असर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों पर विशेष रूप से पड़ सकता है। ऐसे में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ साइलेंसर जब्त करने और चालान काटने सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
कांकेर पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई वाहन मॉडिफाइड साइलेंसर का
Kanker, Kanker | Oct 12, 2026