छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! दो IAS अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव (ACS) और दो को प्रमुख सचिव पद पर मिली पदोन्नति
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को पदोन्नति देते हुए महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारियां सौंपी हैं। राज्य में दो IAS अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव (ACS) के पद पर पदोन्नत किया गया है, जबकि दो अधिकारियों को प्रमुख सचिव के पद पर पदोन्नति मिली है।
इन अधिकारियों को मिली ACS की जिम्मेदारी:
सुबोध कुमार सिंह को अपर मुख्य सचिव (ACS), मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही उनके पास छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के अध्यक्ष और प्रमुख आवासीय आयुक्त, छत्तीसगढ़ भवन, नई दिल्ली का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। #ChhattisgarhUpdate #IAS #IASPromotion #ACS #AdministrativeReshuffle #Chhattisgarh #ChhattisgarhNews #CGNews #RaipurNews #IASOfficers #SubodhKumarSingh #NiharikaBarik #RohitYadav #KamalpreetSingh #छत्तीसगढ़ #BreakingNews #BigBreaking #LatestNews #HindiNews
निहारिका बारिक को अपर मुख्य सचिव (ACS), गृह एवं जेल विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन दो IAS अधिकारियों को बनाया गया प्रमुख सचिव:
डॉ. रोहित यादव (2002 बैच) को प्रमुख सचिव, वित्त विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। जनसंपर्क विभाग का अतिरिक्त प्रभार जारी रहेगा। साथ ही वे पेंशन निराकरण समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
डॉ. कमलप्रीत सिंह (2002 बैच) को प्रमुख सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग बनाया गया है।
इस पदोन्नति और नई जिम्मेदारियों के साथ छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा।
Durg, Durg | Nov 21, 2026