देश को आजाद हुए उनासी वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन जिला बिलासपुर का एक गांव आज भी सड़क सुविधा से महरूम है। उपमंडल झंडूता की ग्राम पंचायत धनी के अंतर्गत आने वाले पारली गांव के ग्रामीण आज भी सड़क तक पहुंचने के लिए करीब 3 किलोमीटर का पैदल सफर तय करने को मजबूर हैं। हैरानी की बात यह है कि इस गांव से लगभग दस किलोमीटर की दूरी पर फोरलेन सड़क मौजूद है, लेकिन इसके बावजूद गांव तक सड़क सुविधा नहीं पहुंच पाई है।