बिलासपुर, 14 नवंबर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गालियां में आज 19वीं सब-जूनियर एवं 23वीं जूनियर राज्य स्तरीय कॉर्फबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया। यह प्रतियोगिता 14 और 15 नवंबर, 2026 तक आयोजित की जा रही है।
प्रतियोगिता में प्रदेश के 8 जिलों एवं 86 क्लबों की टीमें भाग ले रही हैं। इसमें लगभग 260 खिलाड़ी (लड़के एवं लड़कियां) अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
मंत्री राजेश धर्माणी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेलों को युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायक हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और प्रतिस्पर्धा की भावना को भी मजबूत करते हैं।