जिला बिलासपुर के टोबा में आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ खेल उत्साह और उमंग के साथ हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर समाजसेवी डॉ. अनिल ठाकुर (लक्की) ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की तथा विधिवत रूप से टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय किया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का संदेश दिया।
Bilaspur Sadar, Bilaspur | Nov 14, 2026