Public App Logo
Profile Picture

Bilaspur News

@bilaspurnewstoday
153182Followers
6Following
टीबी मुक्त भारत के संदेश के साथ कलोल पहुंचा ‘संकल्प’

ज्योरिपत्तन और झंडूता में एनसीसी कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली, परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर संजय कुमार से किया प्रेरणादायक संवाद

‘
घुमारवीं के क्रमिक अनशन में गरजे पूर्व विधायक राजेंद्र राणा, बोले—‘सुक्खू सरकार अब FIR सरकार बनकर रह गई’
संकल्प एक्सपीडिशन में चार राज्यों के 70 एनसीसी कैडेट्स दिखा रहे दमखम
शिमला: डराने वाला मंजर देखिए... जंगल के बीच दरका पहाड़, पल भर में मिट्टी हो गया, साथ में आए कई पेड़... सहम गए देखने वाले...
<nis:link nis:type=tag nis:id=himachalpradesh nis:value=HimachalPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shimla nis:value=Shimla nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=landslide nis:value=landslide nis:enabled=true nis:link/>
*प्रथम हिमाचल प्रदेश राज्य टोंग इल मू डो (मार्शल आर्ट)प्रतियोगिता का बिलासपुर के किसान भवन में हुआ शुभारंभ* 

 आज 12.9.2026 शनिवार को बिलासपुर से किसान भवन  में प्रथम हिमाचल प्रदेश राज्य टोंग इल मू  डो प्रतियोगिता का शुभारम्भ 10:00 बजे हुआ जिसमें मुख्य अतिथि डॉ कृति शर्मा (एम बी बी एस  एफ ए एम सी ) एम डी ऑफ रेनोवा स्किन एंड वैलनैस क्लीनिक मोहाली जी ने शिरकत की। टोंग इल मू डो एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के सभी अधिकारियों ओ सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया घटता अतिथि देवोभव परंपरा द्वारा हिमाचली टोपी व शाल तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के 7 जिलो से लगभग 215 खिलाड़ियों ने भाग लिया तथा अपनी खेल से सभी दर्शको का दिल जीत लिया।

मुख्य अतिथि महोदय द्वारा  बच्चों को खेल के प्रति जागरूक होने ओर औरों को भी प्रेरित करने की बात की तथा खेल ही एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा हम युवा को नशे से दूर कर सकते है जिसको खेल का नशा लग गया ओ हर नशे से बच  गया।
 हिमाचल प्रदेश टोंग इल मू  डो एसोसिएशन के चेयरमेन मृदुल शर्मा  द्वारा मुख्य अतिथि का धन्यवाद किया तथा अन्य सभी गणमान्य व्यक्तियों का भी धन्यवाद किया तथा सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।तथा बच्चों के अभिभावकों का भी धन्यवाद किया। 
प्रतियोगिता के दौरान हिमाचल प्रदेश टोंग इल मू डो एसोसिएशन के  अध्यक्ष बृज लाल चौहान , उपाध्यक्ष चंद्रशेखर, महासचि अजय कुमार, उपाध्यक्ष रमेश, दिनेशकुमार,राकेश कुमार , कोषाध्यक्ष शीतल शर्मा,सह सचिव कुलदीप,राजेंद्र कुमार, तकनीकी निदेशक अंशुमान,सदस्य सारिका, वरुण शर्मा  मौजूद थे।
*मुख्य चिट्टा सप्लायर फतेहगढ़ साहिब से गिरफ्तार, Backward Linkage में बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई*
एसपी अभिषेक धीमान ने जानकारी दी
जिस स्कूल की चौखट से शुरू हुआ था शिक्षा का सफर, उसी विद्यालय में मुख्य अतिथि बनकर लौटे एडीशनल एडवोकेट जनरल वरुण चंदेल; पनोह में 25 स्कूलों की 191 बेटियों ने दिखाया खेल हुनर, बोले—हार-जीत नहीं, खेल भावना, अनुशासन और मेहनत ही असली जीत
लहरों से पहाड़ों तक ‘संकल्प’ का संदेश, कैडेट्स ने दिया स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश

8 किलोमीटर की ट्रैकिंग के बाद 22 किलोमीटर की सेलिंग, औहर में जल संरक्षण को लेकर निकाली जागरूकता रैली

4 एचपी बटालियन एनसीसी हमीरपुर के कमान अधिकारी कर्नल जी.पी. सिंह ने बढ़ाया कैडेट्स का मनोबल, एक्सपीडिशन जितने वालों को आर डी सी बैनर के दौरान मिलेंगे 15 अंक
नम्होल पंचायत ने एनएचएआई के निर्माण कार्य पर उठाए सवाल, उपायुक्त से सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग
दिनांक 04.09.2026 को Special Detection Team (SDT), बिलासपुर द्वारा गश्त एवं नाकाबंदी के दौरान एक बस की चेकिंग में अमित गुप्ता पुत्र श्री सुशील कुमार, निवासी जीरकपुर, जिला मोहाली, पंजाब, उम्र 42 वर्ष के कब्जे से 37.17 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया। इस संबंध में थाना सदर बिलासपुर में अभियोग संख्या 227/2026, धारा 21, 29 ND&PS Act के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

मामले की Backward Linkage Investigation के दौरान आरोपी से पूछताछ, डिजिटल साक्ष्यों की जांच तथा मनी ट्रेल को फॉलो करते हुए चिट्टे के मुख्य सप्लायर की पहचान की गई। इसके आधार पर बिलासपुर पुलिस की टीम द्वारा पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में दबिश देकर जगतार सिंह पुत्र श्री महेन्द्र सिंह, निवासी रंधावा कॉलोनी, फतेहगढ़ साहिब, पंजाब, उम्र 52 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस जांच के अनुसार आरोपी जगतार सिंह हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में चिट्टे की सप्लाई से जुड़ा एक सक्रिय सप्लायर है। आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है तथा उसके विरुद्ध चिट्टा तस्करी, हत्या, हत्या के प्रयास,आर्म्स एक्ट,चोरी सहित विभिन्न अपराधों के कुल 8 अभियोग दर्ज पाए गए हैं। आरोपी का आपराधिक इतिहास निम्न प्रकार है:

1. FIR No. 246, दिनांक 10.12.2021, धारा 341, 506, 323, 341 IPC, थाना सरहिंद, पंजाब।
2. FIR No. 226, दिनांक 02.08.2015, धारा 307, 382, 452, 511, 323, 427, 506, 148, 149 IPC, थाना सरहिंद, पंजाब।
3. FIR No. 33, दिनांक 24.03.2013, धारा 21, 22 NDPS Act, थाना मुल्लापुर, पंजाब।
4. FIR No. 27, दिनांक 25.05.2015, धारा 21 NDPS Act, थाना मुल्लापुर, पंजाब।
5. FIR No. 33, दिनांक 08.03.2018, धारा 21 NDPS Act, थाना फतेहगढ़ साहिब, पंजाब।
6. FIR No. 33, दिनांक 09.02.2026, धारा 21 NDPS Act, थाना बदाली आला सिंह, पंजाब।
7. FIR No. 21, दिनांक 07.02.2014, धारा 22 NDPS Act, थाना सरहिंद, पंजाब।
8. FIR No. 87/2018, दिनांक 10.11.2018, धारा 302 IPC एवं 25, 27 Arms Act, थाना राजपुरा, पंजाब।

मामले में Backward Linkage एवं Forward Linkage की जांच जारी है तथा चिट्टे की सप्लाई से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे की सप्लाई चेन को जड़ से खत्म करने के लिए Backward Linkage पर विशेष फोकस किया जा रहा है तथा अन्य राज्यों में बैठे मुख्य सप्लायरों के विरुद्ध भी लगातार कार्रवाई की जा रही है।
Advt 

👑🏏 NAMHOL PREMIER LEAGUE – SEASON 2 🏏👑

🔥 अबकी बार — हिमाचल के हर कोने से खिलाड़ी, नमहोल के मैदान पर! 🔥

🏆 CHAMPION – ₹1,00,000/-
🥈 RUNNER-UP – ₹71,000/-
📍 नमहोल क्रिकेट ग्राउंड | नवंबर 2026

इस बार NPL Season-2 को और भी भव्य, शानदार और प्रोफेशनल स्तर पर आयोजित करने की पूरी कोशिश रहेगी। हमारा प्रयास रहेगा कि पूरे हिमाचल प्रदेश के बेहतरीन खिलाड़ी एवं टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा लें और नमहोल के मैदान को एक बड़े क्रिकेट मंच के रूप में नई पहचान मिले। 🏏🔥

👑 बाहर से आने वाली टीमों के खिलाड़ियों के रहने, ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था और उसका खर्च आयोजन समिति द्वारा किया जाएगा।

🤝 टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए 20 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन किया जाएगा।

🎥 LIVE MATCH COVERAGE
🏏 PROFESSIONAL TOURNAMENT

🎯 एक मकसद — युवा मैदान में, नशे से दूर!

युवाओं को खेलों से जोड़ना, उनकी प्रतिभा को मंच देना और चिट्टा जैसे नशे से दूर रखने के लिए सकारात्मक माहौल तैयार करना इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य रहेगा।

📢 जो भाई NPL Season-2 की 20 सदस्यीय समिति का हिस्सा बनकर इस आयोजन को नई ऊंचाई देने में योगदान देना चाहते हैं, आगे आएं। 📞8351828520

👑 NAMHOL PREMIER LEAGUE – SEASON 2

“नमहोल की मेजबानी • हिमाचल की प्रतिभा • युवाओं का गौरव” 🏆🔥

🏏 खेल की बात होगी — मैदान की बात होगी — नमहोल के नाम की बात होगी! 👑
बिलासपुर के पनोह में एक सड़क हादसा सामने आया है। हादसे में एक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर कई पलटे खा गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें गाड़ी को पलटते हुए देखा जा सकता है।
🌹 || जय माँ नैना देवी || 🌹
आज के दिव्य दर्शन | दिनांक: [11.09.2026]
​"ऊंचे पहाड़ों वाली, भक्तों के दुखों को हरने वाली,
माँ नैना देवी के पावन चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम।"
​माँ के सुंदर स्वरूप के दर्शन कीजिए और अपने दिन की मंगलमयी शुरुआत कीजिए। करुणामयी माँ आपकी हर जायज मनोकामना पूरी करें।
​👉 कमेंट में 'जय माता दी' लिखें और इस दिव्य दर्शन को अपनों के साथ भी शेयर करें। 🙏❤️
लहरों पर ‘संकल्प’, कदमों में जागरूकता!

‘संकल्प एक्सपीडिशन-2026’ के तीसरे दिन 23 किलोमीटर की सेलिंग, ऋषिकेश में गूंजा ‘टीबी मुक्त भारत’ का संदेश

चांदपुर से ऋषिकेश और भराड़ी पुल तक कैडेट्स ने दिखाई नौकायन दक्षता, जागरूकता रैली के जरिए लोगों और विद्यार्थियों को किया जागरूक
सदर विधायक त्रिलोक जमवाल की प्रेस कांफ्रेंस लाइव
*तीन युवकों से 10.50 ग्राम चिट्टा बरामद, बैकवर्ड लिंक पर कार्रवाई करते हुए मुख्य सप्लायर भी गिरफ्तार*

दिनांक 07.09.2026 को SDT बिलासपुर द्वारा स्वारघाट क्षेत्र में केंचीमोड़ पर नाकाबंदी के दौरान एक कार की चेकिंग की गई। कार में सवार प्रेम लाल पुत्र नैणु राम, निवासी गांव व डाकघर सकरोहा, तहसील एवं थाना बल्ह, जिला मंडी, उम्र 31 वर्ष; ललित कुमार पुत्र कांशी राम, निवासी गांव जतरौर, डाकघर सकरोहा, तहसील एवं थाना बल्ह, जिला मंडी, उम्र 41 वर्ष तथा चमन लाल पुत्र पूर्ण चंद, निवासी गांव व डाकघर सकरोहा, तहसील एवं थाना बल्ह, जिला मंडी, उम्र 30 वर्ष से 10.50 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया।

इस संबंध में पुलिस थाना स्वारघाट में अभियोग संख्या 67/2026 दिनांक 07.09.2026, धारा 21, 29 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामले की जांच के दौरान आरोपियों के मोबाइल फ़ोन,बैंक खातों एवं अन्य डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। जांच में पंजाब निवासी मलविंद्र सिंह पुत्र जसविंद्र सिंह, निवासी गांव सुधा माजरा, जिला SBS नगर, पंजाब, उम्र 31 वर्ष की चिट्टे की मुख्य सप्लायर के रूप में संलिप्तता सामने आई।
स्वारघाट की टीम के द्वारा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पंजाब में दबिश दी गई और मलविंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया।
प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है की आरोपी मलविंदर पुलिस की निगरानी से बचने के लिए अन्य लोगों के खातों का इस्तेमाल करता था और बेचे गए चिट्टे की रकम  अपने साथियों के अकाउंट में डलवाता था और तुरंत वहां से अपने अकाउंट में डलवा लेता था। 

मलविंद्र सिंह एक सक्रिय चिट्टा सप्लायर है, जिसके विरुद्ध पूर्व में भी NDPS Act के तहत दो मामले दर्ज हैं। उसका आपराधिक इतिहास निम्नलिखित है:

1. मुकदमा संख्या 57/2025 दिनांक 24.05.2025, धारा 21, 29, 27-61-85 NDPS Act, पुलिस थाना सदर रूपनगर, पंजाब — इस मामले में 100 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था।
2. मुकदमा संख्या 49/2022 दिनांक 29.05.2022, धारा 21, 61-85 NDPS Act, पुलिस थाना बडाली आला सिंह, पंजाब — इस मामले में 4 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था।
इस मामले में अब तक 4 आरोपितों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

बिलासपुर पुलिस द्वारा NDPS मामलों में बैकवर्ड लिंक जांच के माध्यम से नशे की सप्लाई के स्रोत एवं पूरे नेटवर्क को चिन्हित कर सप्लाई चेन को ध्वस्त करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मामले में आगामी जांच जारी है।
बिलासपुर में सदर विधायक त्रिलोक जमवाल ने किया the kiya sorento गाड़ी का विमोचन
BUDHA MAL AND SON’S JEWELLERS 

ADDRESS -  BUDHA MAL EMPIRE 
 AIMA , NEAR - YAMINI HOTEL
PALAMPUR , DIST - KANGRA (H.P)

📱-  98167- 33444, 94599-77777
*कांग्रेस सरकार और मंत्री राजेश धर्माणी को जनता के सवालों का जवाब देना होगा!* 
घुमारवीं में भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर कार्रवाई को लेकर उठाए जा रहे सवालों के बीच हमारा संघर्ष आज सातवें दिन भी जारी रहा।
चार दिन के धरने के बाद शुरू हुआ 24-24 घंटे का क्रमिक अनशन भी लगातार जारी है। गुरुवार को श्री रमेश संख्यान जी, श्री रणजीत सिंह जी, श्री सुभाष ठाकुर जी, श्री संदीप चंदेल जी और श्री विक्रम ठाकुर जी ने अनशन पर बैठकर अपनी मांगों के प्रति प्रतिबद्धता जताई।
भाजपा का आरोप है कि कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर कार्रवाई को लेकर अलग-अलग अनुभव सामने आ रहे हैं। हमारा सवाल है कि यदि कानून सभी के लिए समान है, तो सभी मामलों में कार्रवाई के लिए समान मापदंड क्यों न हों?
सात दिन के आंदोलन के बाद भी यदि हमारी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होती है, तो यह संघर्ष केवल घुमारवीं तक सीमित नहीं रहेगा।
भाजपा गांव-गांव जाएगी, घर-घर पहुंचेगी और जनता के बीच सरकार और मंत्री राजेश धर्माणी की पोल खोलेंगे।

न झुकेंगे, न रुकेंगे—जनता के अधिकारों और निष्पक्ष व्यवस्था की आवाज मजबूती से उठाते रहेंगे।
🌹 || जय माँ नैना देवी || 🌹
आज के दिव्य दर्शन | दिनांक: [10.09.2026]
​"ऊंचे पहाड़ों वाली, भक्तों के दुखों को हरने वाली,
माँ नैना देवी के पावन चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम।"
​माँ के सुंदर स्वरूप के दर्शन कीजिए और अपने दिन की मंगलमयी शुरुआत कीजिए। करुणामयी माँ आपकी हर जायज मनोकामना पूरी करें।
​👉 कमेंट में 'जय माता दी' लिखें और इस दिव्य दर्शन को अपनों के साथ भी शेयर करें। 🙏❤️
*उपभोक्ता हितों की सुरक्षा के लिए मानकीकृत उत्पादों को दें प्राथमिकता: राहुल कुमार*
*उपायुक्त की अध्यक्षता में भारतीय मानक ब्यूरो की जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित*
*गुणवत्तापूर्ण उत्पादों एवं हॉलमार्किंग को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर दिया बल*
*हॉलमार्क आभूषण खरीदते समय बीआईएस लोगो, शुद्धता अंक एवं एचयूआईडी संख्या अवश्य जांचें*
*
दिनांक 09.09.2026 को पुलिस चौकी शहर बिलासपुर की टीम द्वारा अभियोग संख्या 209/2026 के अंतर्गत लापता सुरेंद्र कुमार (उम्र 47 वर्ष) तथा उनके 15 वर्षीय पुत्र आर्यन ठाकुर की तलाश के दौरान दोनों को उत्तराखंड के मसूरी क्षेत्र के समीप सकुशल दस्तयाब किया गया।

पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी एवं अन्य तकनीकी माध्यमों की सहायता से लगातार तलाश करते हुए हिमाचल प्रदेश से उत्तराखंड तक विभिन्न स्थानों पर उनकी लोकेशन को ट्रेस किया गया। इसी दौरान मसूरी के समीप दोनों लापता व्यक्तियों को उनकी मोटरसाइकिल सहित सकुशल बरामद कर लिया गया।

मौके पर शिकायतकर्ता के भाई द्वारा दोनों की पहचान की गई। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे दिनांक 24 अगस्त 2026 को अपनी मोटरसाइकिल पर घूमने के उद्देश्य से मसूरी के लिए निकले थे तथा रास्ते में रुकते हुए मसूरी पहुंचे थे। दोनों ने स्वेच्छा से अपने परिवार के साथ वापस जाने की इच्छा व्यक्त की।

पुलिस टीम द्वारा दोनों को सकुशल अपने साथ लेकर बिलासपुर के लिए रवाना किया गया है। मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
लुहनू ग्राउंड से हुआ ‘संकल्प एक्सपीडिशन-2026’ का भव्य शुभारंभ

चार राज्यों के 70 एनसीसी कैडेट्स ने गोविंद सागर झील में उतारीं नौकाएं, पहले दिन 32 किलोमीटर की सेलिंग
चांदपुर में मकान के साथ झूल रही बिजली की तारें बनीं खतरा, करंट की चपेट में आया बच्चा

बिलासपुर। चांदपुर क्षेत्र में मकान के साथ से गुजर रही बिजली की तारों के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि तारें मकान के बेहद नजदीक से गुजर रही हैं, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है।
BUDHA MAL AND SON’S JEWELLERS 

ADDRESS -  BUDHA MAL EMPIRE 
 AIMA , NEAR - YAMINI HOTEL
PALAMPUR , DIST - KANGRA (H.P)

📱-  98167- 33444, 94599-77777