देवबंद: हत्या के प्रयास के 3 अभियुक्तों की निशानदेही पर गांव नगलीनूर के जंगल से पुलिस ने अवैध तमंचे व खोखा, कारतूस किए बरामद
थाना देवबंद पुलिस ने तमंचे से फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों विशाल उर्फ काकू पुत्र रफल सिंह, अक्षय त्यागी पुत्र राजकुमार निवासी रोहाना खुर्द जनपद मुजफ्फरनगर व आशू कुमार पुत्र विजयपाल निवासी लालवाला मुकर्रमपुर थाना चिलकाना को कोर्ट से पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर आरोपियों की निशानदेही पर गांव नगली नूर के जंगल से 3 अवैध तमंचे,3 कारतूस,3 खोखे बरामद किए है।