देवबंद: थाना देवबंद पुलिस ने नाबालिक से दुष्कर्म करने वाले एक वांछित अभियुक्त को गांव राजपुर के जंगल से किया गिरफ्तार
एक दिन पूर्व एक महिला ने थाना देवबंद पुलिस को तहरीर देकर गांव राजुपुर निवासी वाजिद पुत्र फुरकान पर अपनी नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।सोमवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गांव राजपुर के जंगल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी वाजिद को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।