देवबंद: इमरान मसूद और इकरा हसन की जीत पर देवबंद में समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जताई खुशी
देवबंद के मोहल्ला गुजरवाडा स्थित चौधरी अज़हर के आवास पर सपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सहारनपुर से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद और कैराना से सपा प्रत्याशी इकरा हसन की ऐतिहासिक जीत पर खुशी जताते हुए बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरनगर सहित प्रदेश की अन्य सीटों पर सपा और कांग्रेस की जीत पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुहँ मीठा कराया।