देवबंद: नागल में भारतीय किसान यूनियन रक्षक की बैठक का आयोजन, भाकियू तोमर के दर्जनों लोगों ने थामा भाकियू रक्षक का दामन
नागल स्थित भारतीय किसान यूनियन रक्षक कार्यालय पर संगठन की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में किसानों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान भाकियू तोमर के पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने संगठन को बड़ा झटका देते हुए अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भाकियू रक्षक का दामन थाम लिया है।