देवबंद: देवबन्द में मोटरसाइकिल हटाने को लेकर हुई कहासुनी में दो नाबालिग बच्चों पर हथौड़े से हमला, घटना का सीसीटीवी आया सामने
देवबन्द की गांधी कॉलोनी में मैकेनिक की दुकान पर बाइक हटाने को लेकर हुई कहासुनी में पैरोल पर जेल से बाहर आए एक बदमाश ने अपने चार-पांच साथियों के साथ बाइक ठीक कर रहे दोनों नाबालिक बच्चों के साथ मारपीट शुरू कर दी। दबंगो ने बच्चो पर हथोड़े से वार कर दिया। घटना से अफरा तफरी का माहौल बन गया।दोनों बच्चो ने किसी तरह भागकर बामुश्किल अपनी जान बचाई।