देवबंद: लापता तीन बच्चों को पुलिस ने देवबंद दारुल उलूम रिक्शा स्टैंड के पास से सकुशल किया बरामद
गांव नन्हेड़ा कला निवासी शिवचरण ने अपने 13 वर्षीय पुत्र सावन के घर से लापता होने की बड़गांव पुलिस को तहरीर देकर बेटे की बरामदगी को लेकर गुहार लगाई। पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान चलाकर सावन को उसके दो दोस्तों सहित तीन लापता बच्चों को बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया।पुलिस ने बच्चों को सकुशल परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने बच्चों को पाकर पुलिस का आभार जताया है।