मऊगंज: भारी बारिश के कारण मऊगंज कलेक्टर ने दिया स्थानीय अवकाश, आज बंद रहेंगे स्कूल
Mauganj, Rewa | Jul 17, 2025 मऊगंज कलेक्टर ने भारी बारिश को देखते हुए स्थानीय अवकाश की घोषणा किए हैं जिसमें सरकारी एवं प्राइवेट शिक्षण संस्थाएं आज 17 जुलाई को बंद रहेंगी।कलेक्टर संजय कुमार जैन द्वारा आज 17 जुलाई की सुबह 9 बजे स्थानीय अवकाश घोषित करने का आदेश जारी किए हैं।12 घंटे से लगातार हो रही भारी बारिश की कारण जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।चारों तरफ बाढ़ की स्थिति निर्मित है।