भिण्ड - प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर बड़ी चिंतित है और प्रदेश में स्वास्थ्य विभागों पर लाखों रुपए खर्च कर रही है स्वास्थ्य सुविधा बेहतर बनाने के लिए,लेकिन भिंड में देखने को आ रहा है कि स्वास्थ्य सुविधा झोलाछाप डॉक्टरों के हवाले नजर आ रही है ऐसा ही एक मामला भिंड के मिहोना का है झोलाछाप डॉक्टर ने एक युवक की जान ले ली दरअसल में यह मामला भिंड के मिहोना में रहने वाले युवक दीपक कुशवाह उर्फ रामनारायण कुशवाह उम्र 26 साल निवासी मिहोना का है युवक की तबीयत खराब होने से परिजन मछंण्ड तिराहे पर संचालित क्लीनिक के डॉक्टर को दिखाने ले गए वही झोलाछाप डॉक्टर ने युवक को देखकर दवाई दी तो युवक को दवा रिएक्शन कर गई और युवक की जान ले ली शीला मेडिकल स्टोर की आड़ में एक निजी क्लीनिक संचालित कर रहे डॉक्टर के डी गौड हालांकि स्वास्थ्य विभाग में स्टोर कीपर के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं रिटायर होने के बाद उन्होंने अपना निजी क्लीनिक संचालित किया और लोगों को इलाज करना लगे,हालांकि पुलिस मौके पर पहुंची और युवक का शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है हालांकि इस विषय में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने पूरे मामले पर चुप्पी शादी और कुछ भी कहने से मना कर दिया है हालांकि देखना यह होगा कि झूलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई की जाएगी या इसी तरह लोगों की जान जाती रहेगी
#cmmohanyadav #viralreelsfacebook #PMNarendraModi #MadhyaPradesh
#vairalvideo #BhindNews #dmbhind #highlights #ind24