
भिण्ड - मध्य प्रदेश के एक दर्जन से ज्यादा युवक उत्तर प्रदेश के गोपालपुरा जिला जालौन के पहुज नदी में गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। नदी में नहाने गए 17 युवकों के समूह में शामिल तीन युवक गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस, प्रशासन और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान जारी है। घटना माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोपालपुरा के पास का है।जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के भिंड के थाना मिहौना क्षेत्र के ग्राम लिधौरा और अन्तियनपुरा निवासी करीब 17 युवक, जो आपस में रिश्तेदार हैं, 19 जून को आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए एकत्र हुए थे। गुरुवार को सभी युवक घूमने और स्नान करने के उद्देश्य से गोपालपुरा गांव के निकट बहने वाली पहुज नदी पर पहुंचे थे। नहाने के दौरान जगमोहन बघेल (19) पुत्र चरण सिंह निवासी लिधौरा, सुधीर बघेल (15) पुत्र जगदीश निवासी लिधौरा तथा अवनीश यादव (20) पुत्र गंगा सिंह यादव निवासी अन्तियनपुरा नदी के गहरे हिस्से में पहुंच गए। पानी की गहराई का अनुमान न लग पाने के कारण तीनों युवक डूबने लगे।साथ मौजूद युवकों और आसपास के ग्रामीणों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक तीनों नदी में लापता हो चुके थे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। घटनास्थल पर उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवकों की तलाश की जा रही है। प्रशासन ने एसडीआरएफ (स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) को भी सूचना दे दी है। अधिकारियों के अनुसार टीम के पहुंचते ही आधुनिक उपकरणों की सहायता से व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। #viralreelsfacebook #vairalvideo #cmmohanyadav #MadhyaPradesh #dmbhind #PMNarendraModi #highlights #ind24 #BhindNews
Bhind Nagar, Bhind | Jun 18, 2026
शताब्दी वर्ष पर #IND24 की खास खबर रमन सिंह के साथ...
Rasulabad, Kanpur Dehat | Feb 8, 2026
जातिगत जनगणना विषय पर #IND24 न्यूज़ चैनल पर डिबेट में आज शामिल हुआ
Madhya Pradesh, India | May 22, 2023
#IND24 #news के संभागीय ब्यूरो सागर का शुभारंभ कार्यकर्म में साथी मंत्रियों के साथ । https://ind24.tv
Madhya Pradesh, India | Nov 29, 2021
#ind24 पर प्रकाशित खबर।
Madhya Pradesh, India | Jul 25, 2021