
भिण्ड - प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर बड़ी चिंतित है और प्रदेश में स्वास्थ्य विभागों पर लाखों रुपए खर्च कर रही है स्वास्थ्य सुविधा बेहतर बनाने के लिए,लेकिन भिंड में देखने को आ रहा है कि स्वास्थ्य सुविधा झोलाछाप डॉक्टरों के हवाले नजर आ रही है ऐसा ही एक मामला भिंड के मिहोना का है झोलाछाप डॉक्टर ने एक युवक की जान ले ली दरअसल में यह मामला भिंड के मिहोना में रहने वाले युवक दीपक कुशवाह उर्फ रामनारायण कुशवाह उम्र 26 साल निवासी मिहोना का है युवक की तबीयत खराब होने से परिजन मछंण्ड तिराहे पर संचालित क्लीनिक के डॉक्टर को दिखाने ले गए वही झोलाछाप डॉक्टर ने युवक को देखकर दवाई दी तो युवक को दवा रिएक्शन कर गई और युवक की जान ले ली शीला मेडिकल स्टोर की आड़ में एक निजी क्लीनिक संचालित कर रहे डॉक्टर के डी गौड हालांकि स्वास्थ्य विभाग में स्टोर कीपर के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं रिटायर होने के बाद उन्होंने अपना निजी क्लीनिक संचालित किया और लोगों को इलाज करना लगे,हालांकि पुलिस मौके पर पहुंची और युवक का शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है हालांकि इस विषय में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने पूरे मामले पर चुप्पी शादी और कुछ भी कहने से मना कर दिया है हालांकि देखना यह होगा कि झूलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई की जाएगी या इसी तरह लोगों की जान जाती रहेगी #cmmohanyadav #viralreelsfacebook #PMNarendraModi #MadhyaPradesh #vairalvideo #BhindNews #dmbhind #highlights #ind24
Bhind Nagar, Bhind | Jun 19, 2026

भिण्ड - मध्य प्रदेश के एक दर्जन से ज्यादा युवक उत्तर प्रदेश के गोपालपुरा जिला जालौन के पहुज नदी में गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। नदी में नहाने गए 17 युवकों के समूह में शामिल तीन युवक गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस, प्रशासन और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान जारी है। घटना माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोपालपुरा के पास का है।जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के भिंड के थाना मिहौना क्षेत्र के ग्राम लिधौरा और अन्तियनपुरा निवासी करीब 17 युवक, जो आपस में रिश्तेदार हैं, 19 जून को आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए एकत्र हुए थे। गुरुवार को सभी युवक घूमने और स्नान करने के उद्देश्य से गोपालपुरा गांव के निकट बहने वाली पहुज नदी पर पहुंचे थे। नहाने के दौरान जगमोहन बघेल (19) पुत्र चरण सिंह निवासी लिधौरा, सुधीर बघेल (15) पुत्र जगदीश निवासी लिधौरा तथा अवनीश यादव (20) पुत्र गंगा सिंह यादव निवासी अन्तियनपुरा नदी के गहरे हिस्से में पहुंच गए। पानी की गहराई का अनुमान न लग पाने के कारण तीनों युवक डूबने लगे।साथ मौजूद युवकों और आसपास के ग्रामीणों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक तीनों नदी में लापता हो चुके थे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। घटनास्थल पर उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवकों की तलाश की जा रही है। प्रशासन ने एसडीआरएफ (स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) को भी सूचना दे दी है। अधिकारियों के अनुसार टीम के पहुंचते ही आधुनिक उपकरणों की सहायता से व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। #viralreelsfacebook #vairalvideo #cmmohanyadav #MadhyaPradesh #dmbhind #PMNarendraModi #highlights #ind24 #BhindNews
Bhind Nagar, Bhind | Jun 18, 2026