जिला पंचायत सीईओ ने स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत अनंतपुरा में ग्रामीणजनों से कचरे के उचित निपटान हेतु किया संवाद
----
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विशाल धाकड़
द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत अनंतपुरा में ग्रामीणजनों से कचरे के उचित निपटान हेतु संवाद किया गया। साथी ही उन्होंने लोगों को ग्राम पंचायत द्वारा संचालित कचरा वाहन में ही कचरा देने हेतु समझाइश दी तथा घरेलू स्तर पर ही कचरे को पृथक-पृथक करने की आदत डालने को कहा।
उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि गांव को साफ रखना सबकी सामूहिक जिम्मेवारी है, अतः सभी अपने आसपास सफाई रखें और ग्राम पंचायत को साफ रखने में सहयोग करें।
श्री धाकड़ द्वारा ग्राम पंचायत को निर्देश दिए गए कि लेगेसी वेस्ट के स्थलों की सफाई कर उनका सौंदर्यीकरण करायें।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh
Tikamgarh, Madhya Pradesh | Sep 22, 2026