पचपहाड़: भवानीमंडी में सोना व्यापारी की दुकान पर हुई चोरी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
भवानीमंडी में अज्ञात चोरों ने राधेश्याम मंदिर गली स्थित गणपति ज्वैलर्स की दुकान पर धावा बोल दिया व लाखों की कीमत का सोना चांदी चोरी कर लिया। व्यापारी दीपक सोनी ने बताया कि अज्ञात चोर रात्रि को पास ही स्थित शीतला माता मंदिर के रास्ते से उनकी दुकान में घुसे जहां घुसते ही सबसे पहले डीवीआर के तार काट दिए जिससे कि वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड ना हो पाए।