पचपहाड़: भवानीमंडी में लायंस क्लब रॉयल की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ आयोजित
भवानीमंडी में लायंस क्लब रॉयल की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि दिल्ली से आए लायन डॉ राकेश त्रेहान रहे जिन्होंने सभी पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाते हुए पद के महत्व के बारे में भी बताया साथही सभी को क्लब द्वारा चलाए जा रहे मानव सेवा कार्य प्रकल्पों के बारे में बताया। इस दौरान विभिन्न मानव सेवा कार्यों पर चर्चा की गई।