पचपहाड़: भवानीमंडी में पुलिस ने शमशान के पास सट्टे की खाईवाली करते एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
भवानीमंडी मे पुलिस ने सट्टे की खाईवाली करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस द्वारा अवैध कार्यों को रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति लक्ष्मण सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सट्टा राशि ₹430 व सट्टा उपकरण जप्त कर आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया