पचपहाड़: भवानीमंडी में निजी अस्पताल प्रबंधन व चिकित्सक पर लापरवाही का मामला हुआ दर्ज
भवानीमंडी के निजी अस्पताल के प्रबंधक व चिकित्सक के खिलाफ इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर इस्तगासे के आधार पर मामला दर्ज किया ह थानाधिकारी ने बताया कि लोटखेड़ी निवासी निर्मल धाकड़ ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह अपनी पत्नी को उपचार के लिए लेकर आया था, जहां डॉक्टर द्वारा दवाई लिखी गई, मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा गलत दवाई दे दी गई जिससे उनकी पत्नी की मौत हो गई।