पचपहाड़: भवानीमंडी में कॉलोनी निवासियों ने रेलवे फाटक पर अंडरपास बनाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
भवानीमंडी में आनंद विहार कॉलोनी निवासियों ने कालवा स्थान रेलवे फाटक पर अंडरपास बनाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन मे बताया कि रेलवे फाटक पर हर आधे घंटे में फाटक बंद होने से वाहनों की लंबी कतारे लग जाती है जिससे राहगीरों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है जिसे लेकर रेलवे फाटक क्षेत्र पर अंडरपास बनाने की मांग की गई