पचपहाड़: भवानीमंडी में पुलिस ने सट्टे की खाईवाली करते एक युवक को किया गिरफ्तार, सट्टा राशि के बरामद
भवानीमंडी में पुलिस ने सट्टे की खाईवाली करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रमेशचंद मीणा ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा अवैध कार्यों की रोकथाम हेतु अभियान चलाया हुआ है जिसके तहत पुलिस ने रामठी स्कूल के पास कार्यवाही करते हुए सट्टे की खाईवाली करते आरोपी कृपाराम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1250 रुपए जब्त किए गए।मामले में अनुसंधान प्रारंभ किया गया।