कोंडागांव: विधायक लता उसेंडी ने ग्राम बाडरा और गिरोला में माता पहुंचानी एवं जन्माष्टमी कार्यक्रम में की भागीदारी
आज शनिवार को कोंडागांव विकासखंड के ग्राम बाडरा में माता पहुंचानी का आयोजन बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन में कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी विशेष रूप से शामिल हुईं। सुबह 10 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर उन्होंने माता की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की समृद्धि, सुख-शांति की कामना की। विधायक लता उसेंडी ने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों.