कोंडागांव: कृष्ण जन्माष्टमी पर विश्रामपुरी में दही हांडी लूट प्रतियोगिता, MLA ने श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद व जलपान की व्यवस्था की
कोंडागांव जिले के भारतीय जनता पार्टी मण्डल विश्रामपुरी के तत्वावधान कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आज शनिवार को दही हांडी लूट प्रतियोगिता का आयोजन बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया।विजेता टीम को 21,000 रूपये नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। वही केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद व जलपान की व्यवस्था की गई थी ।