कोंडागांव: कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर बोरगांव में हुई मटकी फोड़ प्रतियोगिता, पश्चिम बोरगांव की शिवाजी टीम बनी विजेता
कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक के ग्राम बोरगांव में इस्कॉन मंदिर के तत्वधान में शनिवार को भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर बोरगांव के एसटी पारा में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में चार टीमों ने भाग लिया।जिसमें शिवाजी पश्चिम बोरगांव की टीम विजेता बनी। जिन्हें 25 हजार रूपये नगद राशि दिया गया।