कोंडागांव: कोंडागांव में फर्जी नक्सली मुठभेड़ का आरोप, कांग्रेस ने सरकार को घेरा, आदिवासी युवक अभय नेताम को बताया मुठभेड़ का शिकार
कोंडागांव जिले के केशकाल क्षेत्र में हुए कथित नक्सली मुठभेड़ को लेकर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने इस मुद्दे को फर्जी बताते हुए भाजपा सरकार और पुलिस पर आदिवासी युवक को निशाना बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने आज शनिवार दोपहर 1:00 बजे रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता की।