समाहरणालय, पूर्णिया ,
जनसंपर्क कार्यालय,
विज्ञप्ति संख्या: 1435,
दिनांक: 22 सितंबर 2026,
==================
‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान: नगर पंचायत मीरगंज में ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर किया गया कचरा मुक्त:-
नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार के निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत नगर पंचायत मीरगंज में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इसके अंतर्गत पूर्व से चिह्नित 'स्वच्छता लक्षित इकाइयों' (Sanitation Target Units / Black Spots) पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कचरा स्थलों की सफाई की गई और पूरे क्षेत्र को कचरा मुक्त बनाया गया।
अभियान के दौरान नगर पंचायत मीरगंज के विभिन्न वार्डों में लंबे समय से जमा कचरे के ढेरों (जिन्हें ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया था) को पूरी तरह साफ किया गया। नगर निकाय की स्वच्छता टीमों ने विशेष उपकरण और वाहनों की मदद से कचरे का सुरक्षित उठाव एवं निष्पादन सुनिश्चित किया।
जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फेंकें और अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने में योगदान दें।
‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के सभी नगर निकायों को पूरी तरह स्वच्छ, सुंदर और स्वास्थ्यप्रद बनाना है, जिसके लिए निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है।
Purnia, Bihar | Sep 22, 2026