समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति: 1439,
दिनांक22 सितंबर 2026,
==================
जिलाधिकारी के निर्देश पर विकास कार्यों का भौतिक निरीक्षण, जलालगढ़ एवं कसबा के विभिन्न पंचायत सरकार भवन पहुंचे जिला पंचायत राज पदाधिकारी:-
जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) के निर्देश के आलोक में जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं एवं जन-कल्याणकारी कार्यों के पारदर्शी एवं त्वरित क्रियान्वयन को लेकर वरीय पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा लगातार स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है।
इसी कड़ी में मंगलवार को जिला पंचायत राज पदाधिकारी द्वारा जलालगढ़ प्रखंड अंतर्गत हांसी बेगमपुर पंचायत सरकार भवन तथा पंचायत सरकार भवन जलालगढ़, ग्राम पंचायत एकाम्बा और कसबा प्रखंड अंतर्गत पंचायत सरकार भवन घुड़दौड़ का औचक स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य, उपलब्ध सुविधाओं एवं विभिन्न कार्य-दस्तों की स्थिति का जायजा लिया।
मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों एवं कार्य एजेंसी को सख्त निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि भवन निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों में जहां भी त्रुटियां या कार्य अधूरे पाए गए हैं, उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित करें। कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान संबम्धित प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, तकनीकी सहायता, कार्यपालक सहायक एवं संबंधित कर्मी मौजूद थे।
Purnia, Bihar | Sep 22, 2026