Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
हादसा
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
चोरी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Uttarpradesh
Haryana
pcnews.com
जमुई छात्रा कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी को लगी गोली..... #Jamui #JamuiNews #BiharNews #BiharPolice #CrimeNews #BreakingNews #JamuiCase #BiharCrime #LatestNews #PurneaCentralNews
Purnia East, Purnia
| Sep 22, 2026
#jamui
#jamuinews
#biharnews
#biharpolice
#crimenews
#breakingnews
#jamuicase
#biharcrime
#latestnews
#purneacentralnews
MORE NEWS
रामपुर पंचायत बेलवा में छठ घाट का निर्माण कार्य शुरू है टुकड़े इट 2 नंबर वाली से काम किया जा रहा है! योजना का बोर्ड अभी तक नहीं लगा फिर होगा बड़ा घोटाला.....
Purnia East, Purnia | Sep 22, 2026
हर अभिभावक बच्चों को नियमित स्कूल भेजें: मंत्री लेसी सिंह.. #LeshiSingh #BiharEducation #Purnea #Dhamdaha #PurniaNews
Purnia East, Purnia | Sep 22, 2026
जमुई कांड पर अनंत सिंह सख्त, बोले- अपराधियों को बख्शना नहीं चाहिए..... #Jamui #JamuiNews #AnantSingh #BiharNews #BiharCrime #JamuiKand #BreakingNews #PurneaCentralNews #BiharNewsUpdate
Purnia East, Purnia | Sep 22, 2026
समाहरणालय, पूर्णिया , जनसंपर्क कार्यालय, विज्ञप्ति संख्या: 1435, दिनांक: 22 सितंबर 2026, ================== ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान: नगर पंचायत मीरगंज में ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर किया गया कचरा मुक्त:- नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार के निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत नगर पंचायत मीरगंज में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत पूर्व से चिह्नित 'स्वच्छता लक्षित इकाइयों' (Sanitation Target Units / Black Spots) पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कचरा स्थलों की सफाई की गई और पूरे क्षेत्र को कचरा मुक्त बनाया गया। अभियान के दौरान नगर पंचायत मीरगंज के विभिन्न वार्डों में लंबे समय से जमा कचरे के ढेरों (जिन्हें ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया था) को पूरी तरह साफ किया गया। नगर निकाय की स्वच्छता टीमों ने विशेष उपकरण और वाहनों की मदद से कचरे का सुरक्षित उठाव एवं निष्पादन सुनिश्चित किया। जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फेंकें और अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने में योगदान दें। ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के सभी नगर निकायों को पूरी तरह स्वच्छ, सुंदर और स्वास्थ्यप्रद बनाना है, जिसके लिए निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है।
Purnia, Bihar | Sep 22, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1441, दिनांक 22/9/2026, ================== जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रौटा और आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण:- बुनियादी ढांचे को दुरुस्त करने के दिए सख्त निर्देश:- पूर्णिया के जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० द्वारा मंगलवार को वैसा प्रखंड अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, रौटा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर की व्यवस्था, साफ-सफाई और छात्राओं को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने कड़े दिशा-निर्देश जारी करते हुए प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी एवं कार्यक्रम पदाधिकारी को व्यवस्था में तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए: वीसी जी राम जी योजना के तहत शौचालय निर्माण:-- विद्यालय में वीसी जी राम जी (VCG RAM G) योजना के तहत अत्याधुनिक शौचालय परिसर का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया। सड़क एवं पहुंच मार्ग का सुदृढ़ीकरण:- छात्रावास के मुख्य द्वार से मुख्य रास्ते तक छात्राओं की आवाजाही को सुगम बनाने हेतु पीसीसी (PCC) सड़क निर्माण कराने का जिला पदाधिकारी महोदय ने आदेश दिया। सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम:--- छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए विद्यालय परिसर की चौहद्दी/चारदीवारी (Boundary Wall) को और ऊंचा कराने का स्पष्ट निर्देश दिया गया। आंगनबाड़ी केंद्र सं. 82 के जीर्णोद्धार का निर्देश:-- कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के निरीक्षण के पश्चात् जिलाधिकारी महोदय ने ग्राम पंचायत कंजिया स्थित वार्ड नंबर 02 के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 82 का भी जायजा लिया। केंद्र की स्थिति को देखते हुए उन्होंने कार्यक्रम पदाधिकारी, वैसा को आंगनबाड़ी केंद्र का अविलंब रिनोवेशन (जीर्णोद्धार) कराने का निर्देश दिया ताकि छोटे बच्चों और धात्री माताओं को बेहतर माहौल एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। निरीक्षण के दौरान सहायक समाहर्ता सुश्री कुमुद मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी बायसी श्री अभिषेक रंजन,निदेशक डीआरडीए श्री अमरेंद्र कुमार सिन्हा एवं संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।
Purnia, Bihar | Sep 22, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति : 1438, दिनांक: 22 सितंबर 2026, ================== सरकारी आधारभूत संरचनाओं के निर्माण हेतु भूमि उपलब्धता के लिए जिला प्रशासन का लगातार स्थलीय निरीक्षण जारी:- जिला पदाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के दिशा-निर्देशों के आलोक में जिले में सरकारी आधारभूत संरचनाओं के त्वरित एवं सुचारू निर्माण हेतु उपयुक्त भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में वरीय अधिकारियों एवं संबंधित विभागीय पदाधिकारियों द्वारा लगातार विभिन्न स्थलों का भौतिक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को उप विकास आयुक्त श्री राजीव कुमार द्वारा कसबा प्रखंड का दौरा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कसबा प्रखंड अंतर्गत प्रस्तावित नए आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण हेतु स्थल की उपयोगिता, भूमि की उपलब्धता और पहुंच मार्ग का बारीकी से जायजा लिया गया और विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण हेतु ऐसी भूमि का चयन किया जाए जो स्थानीय ग्रामीणों और बच्चों की पहुंच के लिए सुलभ एवं सुरक्षित हो। जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य जिले के विकास कार्यों और जन-कल्याणकारी योजनाओं के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराकर निर्माण कार्यों में गति लाना है।
Purnia, Bihar | Sep 22, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति: 1439, दिनांक22 सितंबर 2026, ================== जिलाधिकारी के निर्देश पर विकास कार्यों का भौतिक निरीक्षण, जलालगढ़ एवं कसबा के विभिन्न पंचायत सरकार भवन पहुंचे जिला पंचायत राज पदाधिकारी:- जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) के निर्देश के आलोक में जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं एवं जन-कल्याणकारी कार्यों के पारदर्शी एवं त्वरित क्रियान्वयन को लेकर वरीय पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा लगातार स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को जिला पंचायत राज पदाधिकारी द्वारा जलालगढ़ प्रखंड अंतर्गत हांसी बेगमपुर पंचायत सरकार भवन तथा पंचायत सरकार भवन जलालगढ़, ग्राम पंचायत एकाम्बा और कसबा प्रखंड अंतर्गत पंचायत सरकार भवन घुड़दौड़ का औचक स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य, उपलब्ध सुविधाओं एवं विभिन्न कार्य-दस्तों की स्थिति का जायजा लिया। मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों एवं कार्य एजेंसी को सख्त निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि भवन निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों में जहां भी त्रुटियां या कार्य अधूरे पाए गए हैं, उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित करें। कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान संबम्धित प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, तकनीकी सहायता, कार्यपालक सहायक एवं संबंधित कर्मी मौजूद थे।
Purnia, Bihar | Sep 22, 2026
डॉ० चंद्रशेखर आजाद, जिला पशुपालन पदाधिकारी, पूर्णिया द्वारा जिला प्रशासन, पूर्णिया के फेसबुक लाइव के माध्यम से पशुपालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
Purnia, Bihar | Sep 22, 2026