समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1441,
दिनांक 22/9/2026,
==================
जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रौटा और आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण:-
बुनियादी ढांचे को दुरुस्त करने के दिए सख्त निर्देश:-
पूर्णिया के जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० द्वारा मंगलवार को वैसा प्रखंड अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, रौटा का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर की व्यवस्था, साफ-सफाई और छात्राओं को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने कड़े दिशा-निर्देश जारी करते हुए प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी एवं कार्यक्रम पदाधिकारी को व्यवस्था में तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए:
वीसी जी राम जी योजना के तहत शौचालय निर्माण:-- विद्यालय में वीसी जी राम जी (VCG RAM G) योजना के तहत अत्याधुनिक शौचालय परिसर का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया।
सड़क एवं पहुंच मार्ग का सुदृढ़ीकरण:- छात्रावास के मुख्य द्वार से मुख्य रास्ते तक छात्राओं की आवाजाही को सुगम बनाने हेतु पीसीसी (PCC) सड़क निर्माण कराने का जिला पदाधिकारी महोदय ने आदेश दिया।
सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम:--- छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए विद्यालय परिसर की चौहद्दी/चारदीवारी (Boundary Wall) को और ऊंचा कराने का स्पष्ट निर्देश दिया गया।
आंगनबाड़ी केंद्र सं. 82 के जीर्णोद्धार का निर्देश:--
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के निरीक्षण के पश्चात् जिलाधिकारी महोदय ने ग्राम पंचायत कंजिया स्थित वार्ड नंबर 02 के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 82 का भी जायजा लिया।
केंद्र की स्थिति को देखते हुए उन्होंने कार्यक्रम पदाधिकारी, वैसा को आंगनबाड़ी केंद्र का अविलंब रिनोवेशन (जीर्णोद्धार) कराने का निर्देश दिया ताकि छोटे बच्चों और धात्री माताओं को बेहतर माहौल एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
निरीक्षण के दौरान सहायक समाहर्ता सुश्री कुमुद मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी बायसी श्री अभिषेक रंजन,निदेशक डीआरडीए श्री अमरेंद्र कुमार सिन्हा एवं संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।
Purnia, Bihar | Sep 22, 2026