समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति : 1438,
दिनांक: 22 सितंबर 2026,
==================
सरकारी आधारभूत संरचनाओं के निर्माण हेतु भूमि उपलब्धता के लिए जिला प्रशासन का लगातार स्थलीय निरीक्षण जारी:-
जिला पदाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के दिशा-निर्देशों के आलोक में जिले में सरकारी आधारभूत संरचनाओं के त्वरित एवं सुचारू निर्माण हेतु उपयुक्त भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।
इसी क्रम में वरीय अधिकारियों एवं संबंधित विभागीय पदाधिकारियों द्वारा लगातार विभिन्न स्थलों का भौतिक निरीक्षण किया जा रहा है।
इसी कड़ी में मंगलवार को उप विकास आयुक्त श्री राजीव कुमार द्वारा कसबा प्रखंड का दौरा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कसबा प्रखंड अंतर्गत प्रस्तावित नए आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण हेतु स्थल की उपयोगिता, भूमि की उपलब्धता और पहुंच मार्ग का बारीकी से जायजा लिया गया और विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण हेतु ऐसी भूमि का चयन किया जाए जो स्थानीय ग्रामीणों और बच्चों की पहुंच के लिए सुलभ एवं सुरक्षित हो।
जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य जिले के विकास कार्यों और जन-कल्याणकारी योजनाओं के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराकर निर्माण कार्यों में गति लाना है।
Purnia, Bihar | Sep 22, 2026