प्रयागराज: भारती भवन शनिदेव मंदिर के पास ट्रांसफार्मर में अचानक लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड को दी गई सूचना
भारतीय भवन शनिदेव मंदिर के पास बीते कल सोमवार तथा आज मंगलवार की मध्य रात्रि करीब 1:30 बजे के आसपास ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई।आग लगने की घटना से लोगों में हड़कंप मच गया।लोगों द्वारा फायर ब्रिगेड को मामले की सूचना दी गई।मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा आग पर काबू पाया गया है। इस दौरान विद्युत विभाग को भी मामले की जानकारी दी गई।