प्रयागराज: अल्लापुर लोहा पार्क के पास विद्युत केंद्र में दबंगों ने विद्युत कर्मचारियों को पीटा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
प्रयागराज के अल्लापुर लोहापार्क के पास विद्युत केंद्र में दबंगों ने कर्मचारियों को जमकर पीट दिया।मामले को लेकर पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस द्वारा तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में तीन व्यक्तियों पर थाना जार्ज टाउन पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आज सोमवार को दोपहर करीब 2:00 बजे यह जानकारी सामने आई है।