प्रयागराज: कर्नल गंज क्षेत्र में विश्वविद्यालय के छात्र पर किया गया जानलेवा हमला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
कर्नलगंज थाना क्षेत्र के इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र के ऊपर जानलेवा हमला किया गया है। पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है।तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।छात्र के ऊपर हमला आम तोड़ने को लेकर हुआ है। इस घटना की जानकारी आज मंगलवार को दोपहर करीब 12:00 के आसपास सामने आई है।