प्रयागराज: मीरापुर में किन्नर ने मुंह मांगे पैसे ना मिलने पर दुल्हन को दिया विधवा होने का श्राप, पीड़ित ने की मामले की शिकायत
अतरसुईया थाना क्षेत्र के मीरापुर मे शादी समारोह में किन्नर शगुन का पैसा मांगने गए थे।इस दौरान किन्नर ने 51,000 मांगा था जबकि वहां पर ₹11000 दिए गए।इस दौरान किन्नर ने लड़की को विधवा होने का श्राप दे दिया। इस मामले को लेकर दूल्हे के भाई द्वारा पुलिस को मामले की शिकायत दर्ज कराई गई है। आज मंगलवार को दोपहर करीब 12:30 बजे इसकी जानकारी सामने आई है।