प्रयागराज: जार्ज टाउन क्षेत्र में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी, पुलिस जांच में जुटी
जॉर्ज टाउन क्षेत्र पर आज सोमवार को दोपहर करीब 3:30 बजे के आसपास एक व्यक्ति का शव पाया गया ।लोगों द्वारा पुलिस को मामले की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की गई, लेकिन मृतक के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा मृतक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।