मड़ावरा: गिरार और भीकमपुर के बीच दो बाइकों में टक्कर, बाइक सवार 3 लोग हुए घायल
मड़ावरा तहसील के गिरार और भीकमपुर के बीच दो बाइकों की टक्कर हो गई। जिससे तीन लोग घायल हो गए। मोके पर मौजूद ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा लाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा उनका उपचार किया गया। इस मामले में शुक्रवार को दोपहर 1 बजे चिकित्सक ने बताया कि घायलों की हालत खतरे से बाहर है। इलाज चल रहा है।