उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले की राजनीति एक बार फिर से चर्चाओं में है। भाजपा से जारी हुई राज्य सभा के लिए भेजे जाने वाली उम्मीदवारों कि लिस्ट में दूसरे नंबर पर अधिवक्ता परिवार से एक बड़ा नाम इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्री राधाकांत ओझा जी का नाम आया है। जो भाजपा से राज्य सभा सांसद की उम्मीदवारी के लिए भेजे जा रहे है । मूलतः पट्टी विधानसभा के रमई पुर दिशिनी के रहने वाले राधाकांत ओझा जी पूर्व मंत्री प्रो शिवाकांत ओझा जी के छोटे भाई हैं। उनकी इस उपलब्धि से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है। इसके पूर्व जिले से ही अमर पाल मौर्य राज्य सभा सांसद बने थे। इस उपलब्धि से जिले की सियासत में एक नई सरगर्मी पैदा हो गई है। केंद्रीय चुनाव समिति से जारी लिस्ट में कुल 8 नाम है।