एसडीएम एवं एसडीओपी ने स्टेडियम स्थित आतिशबाजी दुकानों का किया निरीक्षण
दीपावली के दृष्टिगत बाजार का भ्रमण भी किया
----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत आज एसडीएम श्री गगन सिंह मीना एवं एसडीओपी श्री आनंद कुमार राय द्वारा वीर सावरकर स्टेडियम में संचालित अस्थायी आतिशबाजी दुकानों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा मानकों का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार श्री दीपेश धाकड, टीआई श्री सत्यम गुर्जर भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान दुकानों के बीच निर्धारित दूरी, अग्नि सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता, विद्युत सुरक्षा, अग्निशमन व्यवस्था तथा सुरक्षा संबंधी अन्य आवश्यक प्रावधानों का जायजा लिया गया।
इसके साथ ही अधिकारियों द्वारा दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत रखते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था के क्रम में गांधी पार्क, पुल दरवाजा क्षेत्र सहित बाजार का भ्रमण भी किया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur